कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदेशधर्मपुलिसप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरंकारघुनाथनगरराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरशिक्षकशिक्षास्कूल

रामचंद्रपुर में टीचर्स एसोसिएशन ने पदोन्नत प्राचार्यों का किया सम्मान, बीईओ को सौंपा ज्ञापन

रामचंद्रपुर (छत्तीसगढ़)।
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग, डीपीई रायपुर द्वारा एल.बी. संवर्ग के व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर पदोन्नति दिए जाने की घोषणा के बाद रामचंद्रपुर ब्लॉक में खुशी का माहौल रहा। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, ब्लॉक रामचंद्रपुर की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पदोन्नति पाए प्राचार्यों का अभिनंदन किया।



फूल-मालाओं और मिठाई से हुआ स्वागत
कार्यक्रम में विकासखंड रामचंद्रपुर से पदोन्नति प्राप्त चार व्याख्याताओं —
श्री अजय गुप्ता, श्री सुनील ठाकुर, श्री आनंद पाठक और श्रीमती अगाथा टोप्पो — का सम्मान किया गया।
संगठन की ओर से उपस्थित शिक्षकों ने इनका स्वागत फूल-मालाओं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया।

सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेश्वर कुशवाहा ने कहा कि शिक्षाकर्मियों की पदोन्नति एक लंबा संघर्ष रहा। उन्होंने कहा कि “20 वर्षों तक लगातार शिक्षाकर्मी कलंक से जूझने के बाद जुलाई 2018 में इसे समाप्त किया गया और आज उसी संघर्ष का परिणाम है कि हमारे संगठन के साथी प्राचार्य के पद तक पहुंचे हैं।”



पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों ने भी अपने वक्तव्य में इस संघर्ष को याद किया और कहा कि शिक्षाकर्मी से प्राचार्य बनने की यात्रा कई कठिन चरणों से होकर गुज़री, लेकिन संगठन और साथियों के सहयोग से यह संभव हो पाया है।

संगठन ने जताई एकजुटता
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ब्लॉक सचिव श्री रमन गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ, जैसे प्रमोद मेहता, रमेश मिश्रा, मंटू ठाकुर, अरुण बर्मन, सुशील तिवारी, नृपेन मंडल, मनीष सिंह, माया श्रीवास्तव, शोभा गुप्ता, मंजू मेहता, बेनेडिक्टा खाखा, एकता मंडावी, साधना कोर्राम सहित सैकड़ों की उपस्थिति रही। उनके शामिल होने से यह समारोह उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक बना।

बीईओ को सौंपा गया ज्ञापन
सम्मान समारोह के पश्चात सभी शिक्षक साथी जुलूस की शक्ल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय रामचंद्रपुर पहुँचे। वहां ब्लॉक अध्यक्ष श्री कुशवाहा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर एल.बी. संवर्ग की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया गया।

सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगें थीं—

सर्विस बुक (सेवा पुस्तिका) का विधिवत संधारण।

आहरण एवं समवितरण अधिकारी के हस्ताक्षर की अनिवार्यता।

जीपीएफ पासबुक का नियमित संधारण।

लंबित एरियर्स राशि की गणना कर शीघ्र भुगतान।

अप्रैल 2022 के पूर्व कटौती की गई सीपीएस राशि को संबंधित शिक्षकों के खातों में जमा करना।

आंदोलन की चेतावनी
संगठन ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि यदि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो बीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस चेतावनी ने शिक्षकों की एकजुटता और उनकी समस्याओं के प्रति गंभीरता को स्पष्ट कर दिया।

(रामचंद्रपुर में आयोजित यह समारोह महज़ एक सम्मान कार्यक्रम नहीं था, बल्कि वर्षों के संघर्ष से मिली सफलता का प्रतीक भी था। साथ ही, यह एल.बी. संवर्ग के लंबित मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ।)

Related Articles

Back to top button