कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर लगातार हो रही अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही,मनेन्द्रगढ़ पुलिस को बीती रात अन्तर्राजकीय शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता, पुलिस ने आरोपीयों से 33 पेटी शराब के साथ एक वाहन की जप्त

मनेन्द्रगढ थाना में मिली मुखबिर कीसूचना के अनुसार मध्यप्रदेश की ओर से अवैध शराब लेकर मनेन्द्रगढ की ओर बिक्री करने के लिये कुछ लोग एक गाड़ी से आ रहे हैं। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों निर्देशन में आरोपी को घेराबंदी करने के लिए थाना मनेन्द्रगढ से टीम बनाकर रवाना किया गया। वहीं pwd तिराहा मनेन्द्रगढ़ के पास मुखबीर के बताये अनुसार घेरा बंदी कर संदेही वाहन को रोककर चेक किया गया. जिस में एक व्यक्ति एवं एक के साथ एक बालक बैठा हुआ था पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम जहरूद्दीन अंसारी पिता कसमुद्दीन अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 05 पठानपुरा लखनपुर बताया.गाड़ी की तलाशी लेने पर कुल 33 पेटी में 296 लीटर शराब जप्त कर आरोपियो के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button