कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदुखददेशप्रदर्शनबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमुंबईरघुनाथनगरराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुरसरगुजासुरजपुर

स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन

राजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का विरोध, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन

राजपुर (बलरामपुर)।
राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर के पहाड़ी कोरवा युवक गुड्डू पिता छेरतु की मौत के विरोध में किया गया, जिसकी जान इलाज में देरी और एंबुलेंस समय पर न मिलने के कारण चली गई।

जानकारी के मुताबिक, 4 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गुड्डू को सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया, लेकिन शासकीय एंबुलेंस उपलब्ध न होने से 24 घंटे से अधिक की देरी हुई। इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।



इस घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में 7 अक्टूबर दोपहर 2 बजे राजपुर के डेली सब्जी मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का पुतला दहन किया गया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि “प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में संसाधनों की भारी कमी है, जिससे गरीब और आदिवासी तबके के लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन करेगी।

इस मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष लाल साय मिंज, सुरेश सोनी, राम बिहारी यादव, पंकज यादव, तेज प्रताप सिंह, सरजू लकड़ा, आलोक सिंह, देव बलि टेकाम, केन्दल राम, दीपक दास, विकास यादव, जुगेश यादव, बरसाती राम, पंकज जायसवाल, संतोष, सुरेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button