भवरमाल में चबूतरा निर्माण घोटाला! ₹50 हजार खर्च दिखाए, काम अधूरा

भवरमाल में चबूतरा निर्माण के नाम पर गड़बड़ी,पूर्व सरपंच और सचिव पर 50 हजार की राशि आहरण करने का आरोप, आज तक नहीं हुआ मंदिर स्थल परचबूतरा निर्माण
बलरामपुर भवरमाल
ग्राम पंचायत भवरमाल में पूर्व सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व हनुमान मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण के नाम पर ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की राशि पंचायत फंड से आहरित की गई थी। आहरण कागज़ों में गीटी, घड़, सीमेंट और बालू आदि सामग्री के नाम पर दिखाया गया।

लेकिन आज तक न तो चबूतरा निर्माण हुआ और न ही मंदिर स्थल पर कोई सामग्री डाली गई। दस्तावेज़ों में कार्य को पूर्ण दिखा दिया गया और संपूर्ण राशि निकाल ली गई।
ग्रामीणों का आरोप
गाँव के लोगों का कहना है कि यह खुली धांधली है।
“भगवान के मंदिर के नाम पर पैसा उठाया गया और आज तक पत्थर तक नहीं रखा गया। यह जनता की भावनाओं और सरकारी धन दोनों के साथ खिलवाड़ है।” – एक ग्रामीण ने बताया।

“यदि पंचायत फंड से पैसे निकले हैं तो चबूतरा तत्काल बनना चाहिए। हम प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग करते हैं।” – एक अन्य ग्रामीण ने कहा।
प्रशासनिक चुप्पी
ग्रामीणों की शिकायत है कि मामला बार-बार उठाए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पंचायत स्तर पर भी इस मुद्दे को दबा दिया गया।
जांच की मांग
ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कर जिम्मेदार सरपंच से राशि वसूलने और मंदिर परिसर में शीघ्र निर्माण कार्य करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करेंगे।




