छत्तीसगढ़बलरामपुर

सर्व यादव समाज की बैठक आहूत,,,किया गया ब्लॉक इकाई का गठन…

राजपुर। मंगलवार को नगर के मंडी प्राँगण में सर्व यादव समाज की बैठक आयोजित कर ब्लाक ईकाई का गठन किया गया।
      विकास खंड स्तर पर आयोजित इस बैठक में विकास खंड से भारी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित हुए।बैठक में सर्व यादव समाज के प्रदेश संरक्षक एल.एन. यादव ने समाज के सभी लोगों से समाज में फैली कुरीति नशा त्याग हेतु शपथ दिलाया गया।कार्यक्रम में यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव ने समाज उत्थान के लिए कार्य करने समाज में बाल विवाह एवं आपसी विवाद नहीं करने की बात कही।
    इस दौरान बलाक ईकाई के गठन के तारतम्य में सर्व सम्मति से चुनाव प्रभारी अधिकारी के रूप में उपस्थित राजेश यादव राम कृपाल यादव एवं शिवनाथ यादव की सहमति से संजय यादव को ब्लाक अध्यक्ष,राजधन यादव को उपाध्यक्ष एवं जगदीश यादव को महासचिव मनोनीत किया गया।वहीँ युवा प्रकोष्ट के लिए पप्पू यादव को ब्लाक अध्यक्ष राम मिलन यादव सुरेन्द्र यादव व अर्जुन यादव को महासचिव विष्णु यादव को सचिव नियुक्त किया गया। इसी प्रकार कर्मचारी प्रकोष्ट से इन्द्रदेव प्रसाद यादव को ब्लॉक अध्यक्ष एवं उमाशंकर यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। ब्लाक इकाई के गठन पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री हीरालाल यादव,जिला संरक्षक रामाधार यादव,श्याम मुरारी यादव, रामप्यारे यादव,मुरारी यादव,गंगाराम यादव,राम सूरत यादव,अमृत यादव, रामदेव यादव,रामजीवन यादव,हेवन यादव,जानकी यादव,विजय यादव, उदय यादव,परमेश्वर यादव, विनोद यादव,अजय यादव,राजेश यादव,मुन्ना यादव,गुलाब यादव,सुभाष यादव,सीताराम यादव, रामबिहारी यादव,पुरुषोत्तम यादव सहित भारी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button