बलरामपुर

सांसद प्रतिनिधि से मिलने उनके निवास पर पहुंची सांसद….

राजपुर-सरगुजा की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने देर रात ग्राम बरियों में सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और हालचाल जाना।दरअसल मुकेश गुप्ता के पैर जलने से वे घायल हुए हैं और काफी दिनों से घर मे ही हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह देर रात लगभग 10 बजे मुकेश गुप्ता के निवास पर पहुंची और 1 बजे तक उनसे बातचीत करते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की,मुकेश गुप्ता सांसद प्रतिनिधि के रूप में सबसे एक्टिव माने जाते हैं।रेणुका सिंह के साथ अम्बिकापुर से भाजपा के कई नेता भी पहुंचे हुए थे इस दौरान रेणुका सिंह ने अपने प्रतिनिधि की जमकर तारीफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button