छत्तीसगढ़बलरामपुर

सामरी विधानसभा में पांच हजार कंबल वितरण करने का लक्ष्य,,,समाजसेवी अशोक अग्रवाल…

राजपुर/शंकरगढ़। बीते कई वर्षो से लगातार समाजसेवा व धार्मिक कार्यों में रुचि रखने वाले अशोक अग्रवाल विधानसभा सामरी के कमारी ग्राम में सैकड़ों लोगों को कंबल वितरण किया गया।


    अशोक अग्रवाल ने बताया कि सामरी विधानसभा में पांच हजार कंबल वितरण करने का लक्ष्य हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुवात विधानसभा सामरी के ग्राम कमारी में पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा जिला पंचायत सदस्य उदेश्वरी पैकरा नगर पंचायत राजपुर अध्यक्ष सहदेव लकड़ा जनपद पंचायत शंकरगढ़ अध्यक्ष शिव शंकर मरावी ग्राम कमारी सरपंच गणेश राम ग्राम सरीमा सरपंच पुष्पा तिग्गा के आतिथ्य में प्रारंभ की गई।इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कमारी, भदार, सरिमा, लोधी, के सैकडो वृद्ध महिला बुजुर्ग को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने कहा कि अशोक अग्रवाल जी के द्वारा लगातार समाज सेवा के दिशा में जो कार्य किया जा रहा हैं वो भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा और उनसे हम सभी को प्रेरणा लेकर समाज सेवा के दिशा में कार्य करने की जरूरत हैं। कंबल वितरण के दौरान उपसरपंच संतोष दास युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश यादव संजय सोनी मुन्नू लाल सिंह राजन सोनी संजय गुप्ता व अन्य सैकडो नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button