कोरियाछत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

सुपारी किलर कट्टा और दो साथियो के साथ किया गिरफ्तार

अब्दुल अंसारी कोरिया। मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने सुपारी किलर राहुल सोनी को दो साथियो के साथ किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद, हत्या करने के फिराक में आया था आरोपी

कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ पुलिस को कई मामले रहे आरोपी किलर राहुल सोनी सहित दो अन्य साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जानकारी के मनेन्द्रगढ पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक बिना नम्बर के मोटर सायकल पर नागपुर से होतु हुये मनेन्द्रगढ़ की तरफ आ रहे हैं साथ में अवैघ हथियार रखे हैं जिसकी सूचना मिलते पर पुलिस ने तीन पार्टियां तैयार कर आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना किया गया।

वहीं जैसे ही हथियार बंद आरोपी मनेन्द्रगढ़ शहर में दाखिल हुये उन्हे योजनाबद्व तरीके से पी.डब्ल्यू. डी. तिराहा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया । मौके पर ही आरोपियो के पास से दो नग कट्टा व जिन्दा कारतूस, चाकू बरामद कर आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियो ने नागपुर के लक्की मिश्रा के साथ उसका विवाद बताया गया। जिसकी हत्या करने फिराक मे आना बताया गया. मगर काफी भीड़-भाड़ होने दूसरे दिन हत्या करने की सोच कर वापस अनुपपुर लौटने लगे । पुलिस ने बताया कि राहुल सोनी पर जिला उमरिया मानपुर में भी सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने का प्रयास सहित लगभग 20 से अधिक मामले उस पर दर्ज है ” वर्तमान में थाना जैतहरी मे भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है के विरुद्ध आम्र्स एक्ट 120 बी भा0द0वि0 का होने से आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button