बलरामपुररामानुजगंज

सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया

रामानुजगंज में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में चलाए जा रहे सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में राम मंदिर घाट पर और

महामाया मंदिर घाट के बीच भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आर के पटेल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष केसरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओ की गरिमामय उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विविध प्रकार के पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए तार फेसिंग घेरा बना कर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।सेवा ही समर्पण अभियान के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में समाजसेवी गोपाल गुप्ता, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, पार्षद मुकेश जयसवाल विजय रावत उमेश सिंग गहरवार भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कश्यप, सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता, अशोक केसरी,रमाशंकर दुबे ,अजय केसरी ,अनूप कश्यप सुमित गुप्ता राम ध्यान गुप्ता, अंकित गुप्ता, निशांत गुप्ता, क्षितिज विश्वास द्वारिका पुरी सहित कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button