बलरामपुर

सोशल मीडिया को नियंत्रण करने हेतु समिति गठित

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में जिला कलेक्टरों को जिले में सोशल मीडिया को नियंत्रित किए जाने हेतु निर्देशित किया था। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जिले में सोशल मीडिया को नियंत्रित करने हेतु समिति का गठन किया है। गठित समिति में जिला पंचायत बलरामपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव को अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री रामकृष्ण साहू को सचिव, संयुक्त कलेक्टर श्री एच.एल. गायकवाड को सदस्य एवं सहायक संचालक जनसंपर्क श्री विवेक कुमार सरकार को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त समिति जिले के अंदर सोशल मीडिया से संबंधित गतिविधियों को नियंत्रित किए जाने हेतु उत्तरदायी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button