बलरामपुररामानुजगंज

ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में आगामी ईद मिलादुन्नबी त्यौहार के मद्देनजर रामानुजगंज थाना में अनु विभागीय अधिकारी पुलिस तहसीलदार एवं जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों की महत्वपूर्ण उपस्थिति में नगर वासियों के बीच शांति समिति की बैठक रखी गई यह त्यौहार हर वर्ष आपसी भाईचारा एवं संपूर्ण सद्भावना के साथ ईद का त्यौहार मनाया जाता है इस बैठक के दौरा आपसी चर्चा के उपरांत सभी के मध्य इस बात को लेकर सहमति बनी कि आने वाले ईद मिलादुन्नबी के दिन बगैर डीजे साउंड के शांतिपूर्वक ढंग से मनाने पर सहमत हुए

साथ ही होने वाली भीड़ पर यातायात को लेकर चर्चा के दौरान इस बात पर भी सहमति बनी कि नगर के किस ओर से जुलूस का आवागमन रहेगा तथा किस और मार्गो को यातायात के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा जिसे लेकर भी आपसी सहमत होकर एव विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्यौहार हम सब मिलकर शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करेंगे और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाएगा, शांति और सौहार्द को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी

Related Articles

Back to top button