
कोरिया। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में अध्यक्ष प्रभा पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही शहर के अन्य स्थानों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी! इस अवसर पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि बलवीर सिंह,नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी इसहाक खान, समस्त पार्षदगण, मनोनित पार्षदगण, स्थानीय जन एवं नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

मनेन्द्रगढ़ के बस स्टैंड तिराहा स्थित भगत सिंह चौक पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.जहां हिन्दू,मुस्लिम,सिख और ईसाई समाज की महिलाओं के द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें सिख समाज से जसवंत कौर,ईसाई समाज से किरण कुजूर,हिन्दू समाज से इंद्रा सेंगर और मुस्लिम समाज से सबाना परवीन ने ध्वजारोहण किया। वहीं ध्वजारोहण के बाद सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सामाजिक संगठन और व्यक्तियों को नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल और उपस्थित अतिथियों के द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

शहर के विवेकानंद चौक पर किसी कारण वर्षो से ध्वजारोहण का कार्यक्रम स्थगित था इससे पूर्व वर्षो तक यहां ध्वजारोहण होता था. इसी को देखते हुवे छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों द्वारा एक बार फिर से आजादी के 75 विन वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य रतनलाल अग्रवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा वार्ड क्रमांक 05 स्थित मदरसे में सुन्नी राजाये मुस्तफा कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया यहां मस्जिद के इमाम हाफिज साकिर असरफी के द्वारा ध्वजारोहण कर समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी गयी.इस अवसर पर कमेटी के सदर,सेक्रेटरी के साथ सदस्यगण उपस्थित रहे

आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव बड़े ही आन बान और शान से गरिमामय तरीके से होटल हसदेव इन मे लीनेस क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण अध्यक्ष पम्मी अरोड़ा एवं मारवाड़ी महिला तेजस्विनी की अध्यक्ष अनीता फरमानिया द्वारा सामूहिक रूप से फहराया गया आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले शहीदों को नमन किया गया. इस शुभ अवसर पर बेबी मखीजा, रजनी अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, प्रीति जायसवाल दविंदर कौर बबीता अग्रवाल वर्षा श्वेता पोद्दार, मीना बंसल, संगीता अग्रवाल, रमा अग्रवाल, सुनीता गोयल, रेखा शर्मा, इंदु सैनी, मधु गायकवाड आदि उपस्थित रहे



