बलरामपुर

हिरासत में हत्यारा, पत्नी को दी थी बेरहम मौत,,,

राजपुर न्यूज़ डेस्क – बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटागहना में डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने चरित्र शंका और नशे में धुत्त होकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
घटना 31 जनवरी की रात का है जब आरोपी रामनाथ नगेसिया शराब के नशे में घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी बृहस्पति ने शराब का सेवन किया हुआ है और घर में दो बाहरी युवक बैठे हुए थे। महिला उन युवकों के साथ बातचीत कर रही थी और उसकी बच्ची थोड़ी दूर पर रो रही थी। आरोपी ने पत्नी की ऐसी हरकत से नाराज होकर डंडे से पत्नी के सिर और चेहरा पर मारपीट करने लगा और जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी अपनी बेटी को लेकर वहीं बैठा रहा और सुबह वहां से फरार हो गया। सुबह पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया और प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का लगने से पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी रामनाथ को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सउनि नीलमणि कुजूर,सउनि शशि शेखर तिवारी, प्रधान आरक्षक श्याम लाल भगत, पंकज पोर्ते, आरक्षक नरेंद्र कश्यप की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button