गरियाबंदछत्तीसगढ़बलरामपुरबिलासपुरमनेन्द्रगढ़राजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुर

110 गोवंश की तस्करी नाकाम, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी फरार

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर में 110 गोवंश की तस्करी नाकाम, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी फरार

बलरामपुर।रामानुजगंज थाना क्षेत्र के विजयनगर चौकी अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में रात  लगभग 8 से 10 बजे पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त कार्रवाई कर बूचड़खाने ले जाए जा रहे 110 गोवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। गोवंश को बगरा के जंगल के रास्ते से झारखंड ले जाया जा रहा था।



सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए क्षेत्र में घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान मवेशी तो बरामद कर लिए गए, लेकिन मौके का फायदा उठाकर तस्करी में संलिप्त आरोपी अंधेरे में फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि गोवंश तस्करी में क्षेत्रीय मवेशी तस्करों का हाथ हो सकता है। तस्करों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस कार्रवाई में विजयनगर चौकी पुलिस टीम के साथ जिला पंचायत सदस्य, कृषि स्थाई समिति के जिला सभापति एवं गौशाला अध्यक्ष बद्री यादव और गौ रक्षक दल के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। उनकी सतर्कता से समय रहते बड़ी घटना टल गई।



गौरतलब है कि विजयनगर चौकी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों से गोवंश तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तस्करी रोकने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

पकड़े गए सभी 110 गोवंश को पुलिस ने सुरक्षित स्थानीय गौशाला में सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि तस्करी में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने गोवंश तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button