छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़
12 वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, तनाव मुक्त परीक्षा के लिए स्कूलों में “परीक्षा उत्सव” का किया आयोजन…

मनेन्द्रगढ़ । छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गयी है. 12वीं बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का है. सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है । बच्चों को तनाव मुक्त परीक्षा देने के मकशद से परीक्षा केंद्रों में परीक्षा उत्सव मनाया गया . शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत कर शुभकामनाएं दी गयी । इसका उद्देश्य बच्चों को परीक्षा में दबाव न हो इसको लेकर शिक्षकों द्वारा समझाईस दी गयी और दबाव से मुक्त होकर परीक्षा देने की बात कही गई ।




