उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान जब्त, ट्रैक्टर भी पुलिस के सुपुर्द
बलरामपुर: यूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान जब्त, ट्रैक्टर पुलिस के हवाले

उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान जब्त, ट्रैक्टर भी पुलिस के सुपुर्द
रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था के मद्देनजर अवैध धान परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज की टीम ने 27 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से लाए जा रहे 37 बोरी धान को जब्त किया। धान परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रैक्टर को भी जब्त कर पुलिस चौकी डिंडो के सुपुर्द कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीनदयाल गुप्ता निवासी त्रिशुली, तहसील रामचन्द्रपुर, जिला बलरामपुर अपने ट्रैक्टर से उत्तर प्रदेश के ग्राम जामपानी, तहसील दुद्धी, जिला सोनभद्र से करीब 37 बोरी धान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहा था। उक्त धान को ग्राम सलवाही निवासी नंदलाल प्रसाद गुप्ता, पिता स्वर्गीय बलदेव प्रसाद के घर ले जाया जा रहा था।
नंदलाल गुप्ता के नाम पर धान बेचने की थी तैयारी
- पूछताछ के दौरान दीनदयाल गुप्ता ने स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश से लाए गए धान को नंउत्तर प्रदेश से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान जब्त, ट्रैक्टर भी पुलिस के सुपुर्दबलरामपुर: यूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान जब्त, ट्रैक्टर पुलिस के हवालेदलाल गुप्ता के नाम पर बिक्री करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। मौके पर धान के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रशासनिक टीम ने धान सहित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के दस्तावेज भी नहीं मिले
कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि ट्रैक्टर चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस सहित वाहन से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। जब्त धान और ट्रैक्टर को पुलिस चौकी डिंडो के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध धान परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



