बीच सड़क पर लेट गया शराबी, बार-बार वाहनों के सामने आकर किया हंगामा; रामानुजगंज चौपाटी में मची अफरा-तफरी
रामानुजगंज चौपाटी के पास शराबी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लेटकर किया हंगामा; वाहनों की लगी लंबी कतार

रामानुजगंज चौपाटी के पास शराबी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लेटकर किया हंगामा
रामानुजगंज। शहर के चौपाटी के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब शराब के नशे में एक युवक ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। युवक कभी सड़क पर लेट जाता तो कभी अचानक उठकर वाहनों के बीच पहुंच जाता। उसकी इस हरकत से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पूरी तरह नशे में दिखाई दे रहा था और बार-बार बीच सड़क पर आकर हंगामा कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों ने युवक को सड़क से हटाने और समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ।

युवक के सड़क पर लेटने और अचानक वाहनों के सामने पहुंचने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। वहीं, सड़क पर उसके इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक सड़क पर लेटकर हंगामा करता और बार-बार सड़क के बीच पहुंचता नजर आ रहा है। घटना के कारण चौपाटी क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
फिलहाल युवक को सड़क से हटाने और यातायात सामान्य कराने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा प्रयास किया गया। घटना के दौरान युवक की हरकतों ने सड़क से गुजर रहे लोगों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी।



