छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शिक्षा विभाग में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शिक्षा विभाग में
स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य सत्येन्द्र सिंह द्वारा स्वामी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।विद्यालय के व्याख्याता नारायण तिवारी द्वारा उनके जीवन पर विस्तृत जानकारी दी गई। स्वामी विवेकानंद के जन्म से मृत्यु तक की यात्रा पर उनके द्वारा किए गए संघर्ष, त्याग, ज्ञान, को प्रेरणा दायक मानते हुए जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर टी विजय गोपाल राव, अर्चना वैष्णव, अन्ना मैरी एक्का , चंदन द्वारा विवेकानंद जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को युवा महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button