गरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डडौरा-कोचलीदिल्लीदेशप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतमुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अफीम की खेती मामले में बिहार और झारखंड से दो सरगना गिरफ्तार

बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अफीम की खेती मामले में बिहार और झारखंड से दो सरगना गिरफ्तार


बलरामपुर। अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती के मामले में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के गया और झारखंड के चतरा से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस द्वारा एंड-टू-एंड विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गठित विशेष टीमों ने झारखंड और बिहार के कई संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस टीमों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी।


ये आरोपी हुए गिरफ्तार
थाना कुसमी के अपराध क्रमांक 26/2026 में धारा 8,18 एनडीपीएस एक्ट के तहत पैरू सिंह भोक्ता (35 वर्ष), पिता मटूक सिंह भोक्ता, निवासी सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गया (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना कोरंधा के अपराध क्रमांक 04/2026 में धारा 8,18 एनडीपीएस एक्ट के तहत भूपेन्द्र उरांव उर्फ भूपेन्दरा उरांव (38 वर्ष), पिता भुनेश्वर उरांव, निवासी ग्राम चाया, पोस्ट कुन्दा, पंचायत बोधाडीह, जिला चतरा (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया।


करोड़ों की अफीम फसल जब्त
पुलिस के अनुसार, पूर्व में थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ और थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में अवैध अफीम की खेती की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और एफएसएल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए खेतों में लगी अफीम की फसल को जब्त किया था।
ग्राम त्रिपुरी से 4344.569 किलोग्राम अफीम (कीमत लगभग 4.75 करोड़ रुपये) जब्त की गई।


ग्राम तुर्रीपानी खजूरी से 1883.76 किलोग्राम अफीम (कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये) जब्त की गई।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।


तकनीकी साक्ष्यों से पकड़ में आए सरगना
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार दबिश के बाद पुलिस ने पैरू सिंह भोक्ता को गया (बिहार) और भूपेन्द्र उरांव को चतरा (झारखंड) से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मामले की एंड-टू-एंड विवेचना अभी भी जारी है और आगे भी अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button