बलरामपुर

हत्या के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को किया गिरफ्तार, राखी पर हत्या की सनसनीखेज वारदात…

राजपुर-डिगनगर के कोरवा पारा मेन रोड में 200 रुपये के लेनदेन के विवाद में हुई हत्या की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है।मामले में पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को वारदात के महज कुछ घण्टो में ही गिरफ्तार करते हुए आज उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कल जब रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पूरा देश इस त्योहार को बेहतर तरीके से मना रहा था और बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रहीं तो वहीं राजपुर के डिगनगर में हत्या की एक कहानी लिखी जा रही थी।आरोपी परदेशी कोरवा और मृतक मनराज गोंड के बीच 200 रुपये का लेनदेन हुआ था।आरोपी लागतात उससे पैसे मांग रहा था मृतक उसे रक्षाबंधन पर्व के बाद पैसे देने की बात कह रहा था लेकिन कल आरोपी के सिर पर खून सवार था और वह मृतक के घर मे पैसा मांगने गया,पैसे नहीं देने पर वह मृतक की बेटी को अपने साथ ले जाने की धमकी दे रहा था।

मृतक मनराज ने जब कहा कि आज उसके पास पैसे नही हैं तो आरोपी ने उसकी 19 साल की बेटी का साड़ी खींचने लगा।इसी पर विवाद हुआ और आरोपी और उसकी पत्नी ने गालीगलौच करते हुए मारपीट करने लगा।

मारपीट के दौरान ही आरोपी परदेशी गुस्से में अपने घर गया और वहां से टांगी लाकर उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ जंगल की तरफ भाग गया और जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने में पुलिस की पूरी मदद की।ग्रामीणों की ही मदद से पुलिस ने आरोपी को रात में ही जंगल से गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button