बलरामपुर

आप का आंदोलन, शंकरगढ़ की सड़कों पर निकली रैली…

शंकरगढ़-वन भूमि पर काबिज आदिवासियों को सभी दस्तावेज होने के बाद भी पट्टा नहीं दिए जाने का आरोप लगाकर आज बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में आम आदमी पार्टी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव नाग के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पूरे शहर में रैली निकालकर नारेबाजी की फिर एसडीएम को मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार पर आरोप लगाया है कि सरगुजा संभाग में आदिवासियों को वन भूमि का पट्टा नहीं दिया जा रहा है जबकि उनके पास इसके सारे दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आदिवासियों को पट्टा नहीं देती है तो आम आदमी पार्टी आगामी दिनों में जन आंदोलन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button