कोरियाछत्तीसगढ़

झुमका महोत्सव का रंगारंग समापन,जनप्रतिनिधियों के साथ पूरा प्रशासनिक अमला गीत संगीत पर झूमा…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर स्थित दो दिनों तक चलने वाले झुमका जल महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ. शानदार आयोजन को सम्पन्न कराने पूरा जिला प्रशासन ने एड़ी-चोटी लगाया था। इस विशेष आयोजन में प्रदेश के साथ देश के नामचीन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी.महोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन दर्शकों ने आयोजन का काफी लुत्फ उठाया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ पूरा प्रशासनिक अमला भी अपने आप को रोक नहीं पाया और जमकर थिरके।

वहीं झुमका महोत्सव के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कोरबा सांसद ने झुमका आइलैंड में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ पतंगबाजी का आनंद उठाया। इसके बाद उन्होंने झुमका जल महोत्सव के सुंदर समारोह की तरह ही रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए।

झुमका जल महोत्सव पर आयोजित विभिन्न खेलों के इस दौरान उन्होंने निशानेबाजी में किस्मत आजमाते हुए निशाना भी लगाया। सांसद श्रीमती महंत के साथ सभी जनप्रतिनिधियों ने झुमका आइलैंड में महिला स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा कोरिया के मिलेट्स रागी लड्डू, ज्वार केक, बाजरा बर्फी, रागी कुकीज, बाजरा सेव, कोदो कुकीज, आदि का स्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button