क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुर

चोरी के प्रयास के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,,,बरियों पुलिस की कार्यवाई…

राजपुर।बरियों थाना में एक दुकान में चोरी की प्रयास करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
     जानकारी के अनुसार बरियों निवासी दिलीप कुमार 13 जून को बरियों थाना में शिकायत किया  कि 12 जून की रात व्यक्ति मेरे दुकान में चोरी की नियत से अज्ञात लोगों द्वारा आरी ब्लेड से शटर का ताला काटने की कोशिश कर रहा था। शिकायत के बाद बरियों पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुटी थी।
        जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के दिन बरियों के कन्हाई अपने साथी सेठी व गोरेनाथ के साथ रात में घूम रहा था।पुलिस ने जब कन्हाई को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने साथियों के साथ अपना जुर्म कबूल कर लिया।जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 380,511,34 के तहत कार्यवाही की है।
     कार्यवाही में चौकी प्रभारी रजनीश सिंह, सउनि प्रदीप मिश्रा, प्रधान आरक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक अजय किस्पोट्टा, बबलू बेक, प्रदीप यादव, शैलेन्द्र सिंह सक्रीय थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button