छत्तीसगढ़बलरामपुर

संसदीय सचिव यू डी मिंज पहुँचे नगर में,,,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत…

राजपुर।बलरामपुर जिले में ध्वजारोहण के लिए अपने प्रवास के दौरान कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव यू डी मिंज नगर के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।


    स्वन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य पर बलरामपुर जिले में ध्वजारोहण का कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में आयोजित की गई है।कार्यक्रम में कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव यू डी मिंज मुख्य अतिथि होंगे व ध्वजारोहण करेंगे।अपने बलरामपुर प्रवास के दौरान उन्होंने राजपुर विश्राम गृह में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।अल्प समय के लिए रुके यू डी मिंज की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि संतोष सिंह व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल डोमनिक एक्का राजा मिश्रा राहुल गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button