बलरामपुर

समाजिक कार्यकर्ता भुवनेश्वर सिंह का निधन,,,विधायक ने जताया शोक…

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत बाहरचुरा के भुवनेश्वर सिंह कांग्रेसी कार्यकर्ता की मौत रांची रिम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई। अपने कार्यकर्ता के शव को कंधा देकर विधायक बृहस्पत सिंह ने अंतिम यात्रा मैं शामिल हुए।


यह वह इलाका है जहां से कांग्रेस को लगातार बढ़त मिलती रही है और बृहस्पत सिंह अपने राजनीतिक जीवन के कई चुनाव भुवनेश्वर के नेतृत्व में उस क्षेत्र में और काफी बढ़त उनको मिलती रही है वही सामाजिक सरोकार रखने वाले भुवनेश्वर सिंह उन्हें क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के बारे में भी विधायक से हमेशा चर्चा करते रहते थे और उन्हें समझाइश भी काफी देते थे जिससे विधायक बृहस्पति सिंह को यहां से यहां के लोगों से बेहद लगाव रहा है।कार्यकर्ता भुवनेश्वर सिंह की मौत की खबर मिलने के बाद विधायक तुरंत गांव में पहुंचे और अपने कार्यकर्ता की अंतिम यात्रा में न सिर्फ शामिल हुए बल्कि उनके शव को शमसान घाट तक कंधा भी दिया।विधायक के इस रूप को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और उनकी जमकर तारीफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button