छत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर

मछली पकड़ने तालाब में उतरे अधेड़ की डूबने से मौत, गोताखोरों की टीम ने तालाब से बाहर निकाला शव.

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS


बलरामपुर जिले के तातापानी चौकी क्षेत्र के बुलगांव में तालाब में डूबकर एक अधेड़ की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक फुलचंद कुजूर (55 वर्षीय) मछली पकड़ने के लिए तालाब में गया था वहां पहले से ही कुछ और ग्रामीणों ने भी जाल लगाया था. मछली पकड़ने के लिए वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.


मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने बाहर निकाला शव

बलरामपुर नगर सेना की गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में उतर कर शव की तलाश करने लगी. काफी मशक्कत करने के बाद तालाब से मृतक फुलचंद के शव को बाहर निकाला गया.

जांच में जुटी पुलिस

तालाब में मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में जाने से 55 वर्षीय फुलचंद कुजूर डूब गया. आज रविवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला है. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button