बलरामपुररामानुजगंज

शहीद जवानों की याद में देशभक्त युवाओं ने भारत मां की आरती कर भोजन किया वितरण।

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शहीद जवानों की याद में देशभक्त युवाओं ने भारत मां की आरती कर भोजन किया वितरण।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में आज की भोजन सेवा कुछ खास रही , ज्ञात हो कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हमारे CRPF के जवान शहीद हुए थे। उन्हीं जवानों की शहादत को याद करते हुए आज हमने भारत माँ की आरती कर उन शहीदों को याद किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी.
इस अवसर पर रामानुजगंज थाना में पदस्थ अतुल दुबे और निर्मलकर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जिले के 30 से भी ज्यादा राष्ट्रप्रेमी युवा भी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दे रही है. संस्था के द्वारा आप भी इस नेक कार्य से जुडकर राष्ट्रसेवा में सहयोग करे।

Related Articles

Back to top button