छत्तीसगढ़बलरामपुर

बारिश कम होने से परेशान ग्रामीण तथा किसान इंद्र देवता को मनाने में जुटे,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज डेस्क-बलरामपुर जिले के सोनहरा ग्राम पंचायत में बारिश कम होने की वजह से ग्रामीणों के द्वारा इंद्रदेव को मनाने के लिए पूजा अर्चना की जा रही है। पूजा अर्चना के साथ-साथ ग्रामीण तथा किसान नाच गाकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का मानना है की पूजा-अर्चना करने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बारिश कम होने की वजह से उनकी फसल खेतों में सूख रही है जिससे उनके सामने दिक्कतें खड़ी होने लगी है । किसान अपनी गाढ़ी कमाई को खेत में लगा दिया है और अगर बारिश नहीं होती है तो उनकी फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी और उनके सामने दिक्कतों का पहाड़ खड़ा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button