छत्तीसगढ़बलरामपुर

नव पदस्थ एसपी के निर्देश पर राजपुर पुलिस ने चलित थाना लगाकर लोगों तथा बच्चों को किया जागरूक,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

राजपुर न्यूज़ डेस्क-बलरामपुर रा.गंज जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के मद्देनजर अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं इसी तारतम्य में राजपुर पुलिस गोपालपुर हाट बाजार तथा स्कूल पहुंची, जहां चलित थाना लगाकर लोंगो को जागरूक किया गया पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी रितेश चौधरी पुलिस के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजपुर की उपस्थिति में राजपुर के साप्ताहिक बाजार में चलित थाना लगाया गया ।


जिसमे बच्चों को कानूनी जानकारी दी गई।‌ आधार कार्ड ,एटीएम का पीन नंबर न बताने,खाता नंबर किसी को नही बताने एवं फोन पे, गूगल पे में होने वाले सायबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के सायबर प्रॉड होने पर तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 में या अपने नजदीकी थाने में सूचित करने हेतु कहा गया।
उक्त चलित थाना में आमजन के साथ बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से बाल विवाह अधिनियम,मानव तस्करी ,तथा महिलाओं -बच्चों के बिरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई इसी तरह अपने दो पहिया,एवं चार पहिया वाहनों का इंश्योरेंस (बीमा)अनिवार्य रूप से कराने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर ही तथा हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने के कानूनी प्रावधानों से रूबरू कराया गया ,शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी नहीं चलनें तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति एप्प के बारे में बताते हुए हमर बेटी हमर मान के बारे में चलित थाना के माध्यम से गोपालपुर मे बतलाया गया उक्त चलित थाना मे मुख्य रूप से ग्राम के बच्चों की उपस्थित थी। इस दौरान थाना निरीक्षक अमित गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी पांडे ,प्रधान आरक्षक दीपचंद, श्याम लाल भगत, कॉन्स्टेबल हरिशंकर डनसेना, महिला आरक्षक अनुपमा कपूर, इस्थर मिंज, रतनी टोप्पो , सैनिक शांति सिंह उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button