छत्तीसगढ़बलरामपुर

75 सालों बाद भी खाट पर सिस्टम, आखिर जिम्मेदार कौन,,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क– जिले के वाड्रफनगर नगर पंचायत क्षेत्र में बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई हैं,यहां एक गंभीर रूप से घायल युवक को खाट पर अस्पताल पहुंचाया गया है। नगरपंचायत क्षेत्र के वार्ड क्र.01 नवापारा में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया था,जब 108 एंबुलेंस को फोन किया गया तो एंबुलेंस उस जगह तक पहुंच ही नहीं पाया जिसकी वजह से वह वापिस मुख्यालय आ गया, मजबुरन ग्रामीणों ने युवक को खाट का सहारा लेकर कुछ किलोमीटर तय कर प्राइवेट वाहन तक पहुंचाया, अब ग्रामीण शासन और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।


खेत को बैलों से जोतने के दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया था और उसके दोनो घुटनों में चोटें आई थीं वहीं उसका एक कंधा भी उखड़ गया था,लोगों का कहना है कि हर महीने नगर पंचायत को टैक्स देने के बाद भी आज तक वार्ड क्रमांक 1 विकास से कोसों दूर है ।

मामले में बी.एम.ओ. सशांक गुप्ता ने बताया कि 108 वाहन भेजा गया था लेकिन सड़क नहीं होने की वजह से वाहन को वापस बुला लिया गया बाद में गांव वालों ने खाट तथा निजी वाहन का सहारा लेकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया है।मरीज का इलाज जारी है।

वहीं पूरे मामले में नगर पंचायत की अध्यक्षा प्रमिला श्यामले से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह रास्ता जंगल की जमीन से होकर गुजरता है और अभी तक फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिला है जैसे ही वन विभाग की अनुमति मिलती है उसे तत्काल बनाया जाएगा

Related Articles

Back to top button