बलरामपुर

भाजयुमो ने शिकागो धर्म सम्मेलन दिवस पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS


भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बलरामपुर रामानुजगंज द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन दिए गए विश्वविख्यात उद्बोधन के 128 वें वर्षगांठ होने पर जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम भाजपा कार्यालय रामानुजगंज में आयोजित की गई।
इसमें कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आर के पटेल जी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के विश्व विख्यात उद्बोधन एवं उनके शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन यात्रा एवं उनके उद्बोधन पर जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया कि किस प्रकार से एक युवा सन्यासी ने धर्म सम्मेलन में उपस्थित हजारों लोगों को अपने संबोधन के पांच शब्द से मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे पश्चिमी सभ्यता में सनातन धर्म और भारत की संस्कृति का लोहा मनवाया।
विवेकानंद स्टडी सर्कल संचालक शैलेश गुप्ता ने कहा कि इतनी कम उम्र के सन्यासी युवा स्वामी विवेकानंद जी का वह अमृतवाणी थी जिसने भारत की संस्कृति को विश्व के सामने श्रेष्ठ साबित कर दिया।

भाजपा जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार से हमेशा युवाओं को अपनी जीवन में उतारना चाहिए।



भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकेश साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक ऐसे युग पुरुष थे जिनके रोम रोम में राष्ट्रभक्ति सनातन धर्म के प्रति सजग थे “उठो जागो तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए” यह विचार सभी युवाओं को अपने जीवन में पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला मंत्री अजय यादव ने किया आभार प्रदर्शन मंडल कन्या शक्ति संयोजिका कृतिका सिंह ने की।

इस कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनुज यादव , महामंत्री अशर्फी यादव, विक्रम गुप्ता, राजकुमार यादव,महबूब खान,इरफान अंसारी बिट्टू पाल, कृष्णा पासवान, वेद प्रकाश तिवारी श्रवण यादव, अमित सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button