बलरामपुर

जितेंद्र सिंह बने बलरामपुर जनपद पंचायत के सरपंच संघ के अध्यक्ष

बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत सभी 75 ग्राम पंचायतों के सरपंचो द्वारा सरपंच संघ के अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से मनोनयन किया।
बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत बलरामपुर के सरपंच संघ के द्वारा बलरामपुर ऑडिटोरियम में बैठक आहूत की।बैठक में पंचायतों की पूर्व योजना अनुसार सरपंचों की बैठक हुई जिसमें बलरामपुर जनपद पंचायत के सभी सरपंचों ने मिलकर सर्वसम्मति से बलरामपुर

जिले की सबसे कम उम्र के सरपंच जितेंद्र सिंह को सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निर्विरोध मनोनीत किया गया है।सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनयन पश्चात ब्लॉक स्तर में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।कार्यकारिणी में बलरामपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष उदयराम उपाध्यक्ष अलविश केरकेटा सचिव सचिव मीना तिर्की सह सचिव नारायण अगरिया कोषाध्यक्ष अंजू लकड़ा सह कोषाध्यक्ष सुचिता एक्का सलाहकार राम भरोस राम संरक्षक दिनेश सिंह महामंत्री नित कुमार किंडो मीडिया प्रभारी प्रतिभा मिंज को मनोनित किया गया।इस दौरान सभी 75ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button