छत्तीसगढ़बलरामपुर

भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय का घेराव करते हुए राज्य सरकार की नाकामी को लेकर सौंपा ज्ञापन,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क- जिला मुख्यालय में भाजपा के द्वारा विधानसभा स्तरीय कलेक्टर घेराव के साथ राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में बाजार परिसर में सभा कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद बाजार परिसर से रैली के माध्यम से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया गया।

कलेक्ट्रेट घेराव से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया जहां भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमा झटकी भी हुई। जहां पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। जिसके बाद पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों पुलिस के जवान भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button