छत्तीसगढ़धार्मिक

समस्त जैन समाज के लोग एक दिन करेंगे व्यापार बंद,जैन आचार्य की हत्या.मंदिरों पर कब्जे के विरोध में रहेगा व्यापार बन्द,जैन कल्याण बोर्ड एवं सभी सनातनी साधुओं की सुरक्षा का कर रहे मांग…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में अखिल भारतीय जैन समाज के आह्वान पर समाज के सभी लोग गुरुवार को अपने-अपने व्यापार बंद रखेंगे। इस संबंध में समाज के लोगों ने बताया कि जिस प्रकार से कर्नाटक में जैनाचार्य काम कुमार नंदी जी महाराज की नृसंस हत्या की गई. साथ ही देश के विभिन स्थानों पर जैन तीर्थ स्थल,मंदिरों में अवैध कब्जा किया जा रहा है. उसके विरोध में सकल जैन समाज एक दिन सभी प्रकार के व्यापार बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

वहीं जैन समाज की मांग है कि सरकार जैन कमीशन बनाये और सभी सनातनी साधु,साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. बंद के दौरान मनेन्द्रगढ़ स्थित जैन मंदिर चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button