छत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर

सिटिंग विधायक का टिकट काट कर रामानुजगंज विधानसभा सीट से डॉ अजय तिर्की को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार..

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले आज बुधवार की शाम कांग्रेस ने अपनी दुसरी लिस्ट जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ की हाई-प्रोफाइल रामानुजगंज विधानसभा सीट से लगातार दस सालों तक विधायक रहे कांग्रेस के बृहस्पति सिंह का टिकट काट दिया गया है. डॉ अजय तिर्की को कांग्रेस ने रामानुजगंज से अपना प्रत्याशी बनाया है.

बृहस्पति सिंह और चिंतामणि महाराज के खिलाफ संगठन के कार्यकर्ताओं की नाराजगी लंबे समय से देखने को मिल रही थी. कांग्रेस संगठन में दोनों विधायकों के खिलाफ नाराजगी कई मौकों पर खुलकर सामने आई थी.



संगठन की नाराज़गी बनी टिकट कटने की वज़ह

बृहस्पति सिंह के खिलाफ संगठन के कार्यकर्ताओं की नाराजगी लंबे समय से देखने को मिल रही थी. कांग्रेस संगठन में विधायक के खिलाफ नाराजगी कई मौकों पर खुलकर सामने आई थी. टिकट कटने की अहम वजह इसे माना जा रहा है.


सामरी विधानसभा सीट से भी विजय पैकरा लंबे समय से दावेदारी पेश कर रहे थे. विधायकों के खिलाफ नाराजगी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने वर्तमान विधायकों की जगह नये प्रत्याशियों को मौका देकर चुनाव के मैदान में उरा है.

Related Articles

Back to top button