बलरामपुर

मुख्यमंत्री ने किया रघुनाथनगर तहसील कार्यालय का निरीक्षण
एव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया

श्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार से राजस्व प्रकरणों और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद रघुनाथनगर तहसील का गठन किया गया है। इस कार्यालय के नवनिर्मित भवन का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। तहसील के गठन के लिए रघुनाथनगर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

वही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के तीसरे दिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। नई एक्सरे मशीन से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मराजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button