Uncategorizedकोरियाछत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की हुई अंतिम रिहर्सल,कलेक्टर-एसपी ने किया रिहर्सल का निरीक्षण…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

कोरिया। 78 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मुख्य समारोह की तैयारियों के लिए अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया, तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। कलेक्टर त्रिपाठी ने मुख्य मंच की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम को ठीक करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अच्छी तैयारी करने के निर्देश स्कूल के सांस्कृतिक प्रभारियों को दिये। अंतिम रिहर्सल में अपर कलेक्टर अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, बैकुंठपुर एसडीएम दीपिका नेताम तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button