छत्तीसगढ़रायपुर

गोयल TMT ने रचा कीर्तिमान, रायपुर में लगाया भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप ; गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित

स्टील उद्योग की अग्रणी कंपनी श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड (गोयल TMT) ने विज्ञापन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने रायपुर में भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप लगाया है, जिसके लिए उसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया है।

यह विशालकाय बिल्डिंग रैप रायपुर के आर्क ब्रिज कैनाल रोड स्थित एक प्रमुख भवन पर स्थापित किया गया है। कंपनी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य ब्रांड की मजबूत उपस्थिति और नवाचार को प्रदर्शित करना है।

इस रैप का कुल आकार 23,958 वर्गफुट है, जो देश में अब तक का सबसे बड़ा इंस्टॉलेशन माना जा रहा है। इसे भवन के पांच फ्लोर को कवर करते हुए 35 मजदूरों की एक टीम ने लगातार पांच दिनों तक दिन-रात काम करके पूरा किया। इंस्टॉलेशन के लिए उपयोग किया गया विशेष फ्लैक्स मुंबई से कस्टम-निर्मित कर मंगवाया गया था।

सम्मान प्राप्त करने के बाद कंपनी के डायरेक्टर संदीप गोयल ने बताया कि गोयल TMT पिछले 25 वर्षों से गुणवत्ता और मजबूती का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा, “इस बिल्डिंग रैप का उद्देश्य यह संदेश देना है कि गोयल TMT रायपुर के हर इंच में मौजूद है और देश के निर्माण को और अधिक मजबूत बनाने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है।”

इस उपलब्धि के बाद कंपनी ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर ब्रांड की उपस्थिति को और बढ़ाने की योजना की भी जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button