कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदेशप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमहासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरंकाराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसुरजपुरसूरजपुर

नेशनल हाईवे-343 की मरम्मत में लापरवाही,रामानुजगंज-बलरामपुर मार्ग पर खानापूर्ति, 3 करोड़ खर्च का सवाल

रामानुजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर रामानुजगंज से बलरामपुर तक मरम्मत कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है। सड़क को यातायात योग्य बनाए रखने के लिए शासन ने करीब 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।

गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह अस्थायी उपाय बारिश या नमी में तुरंत बेकार हो जाता है और गड्ढे दोबारा उभर आते हैं। इससे सड़क पर चलना जोखिमभरा हो गया है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।



     जनता में रोष, अधिकारियों से शिकायत बेअसर

स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठा चुके हैं, मगर हालात जस के तस बने हुए हैं। मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगातार नाराजगी है। लोगों का कहना है कि केवल औपचारिकता निभाई जा रही है और असल समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।

                       धूल और मुश्किलें

सड़क पर जगह-जगह धूल का गुब्बार उठ रहा है, जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। मिट्टी डालने से यह समस्या और बढ़ेगी।

                   ।    जनता की मांग

लोगों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण ढंग से की जाए ताकि नए निर्माण कार्य शुरू होने तक यह सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

Related Articles

Back to top button