कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसामरीसुरजपुर

बलरामपुर में बड़ी कार्रवाई : देर रात 450 बैग यूरिया खाद जब्त,रामानुजगंज एसडीएम आनंद नेता की दबिश, कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप

बलरामपुर। अवैध रूप से हो रहे यूरिया खाद के परिवहन पर रामानुजगंज एसडीएम आनंद नेता ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर की गई इस दबिश में तहसीलदार मनोज पैकरा, पटवारी चंचल मिर्री सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, गढ़वा से यूपी की ओर जा रहा ट्रक (नंबर CG 15EF3194) यूरिया खाद से लदा हुआ था। रात लगभग 2:30 बजे एसडीएम ने टीम के साथ दबिश दी और ट्रक की जांच की। ट्रक चालक यूरिया खाद के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद 450 बैग खाद जब्त कर ट्रक को कृषि विभाग के सुपुर्द किया गया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध रूप से कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम आनंद नेता ने स्पष्ट किया कि इस मामले में आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि उपयोग में आने वाली वस्तुओं की वास्तविक जांच और प्रकरण दर्ज करने का अधिकार केवल कृषि विभाग के पास है, इसलिए खाद को उन्हीं को सौंपा गया है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती से कालाबाजारी पर रोक लगेगी और उन्हें समय पर उचित दाम पर खाद उपलब्ध हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button