कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डतातापानीदिल्लीदुर्गदुर्घटनादेशप्रतापपुरप्रदर्शनबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतभ्रष्टाचारमनेन्द्रगढ़मर्डरमहासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरंकाराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरविरोध प्रदर्शनसरगुजासुरजपुरहत्या

लुत्ती डैम हादसा : छह शव बरामद, मासूम बच्ची अब भी लापता,ग्रामीणों ने एनएच-343 पर किया चक्का जाम, मुआवजा और नौकरी की मांग

बलरामपुर।
तातापानी चौकी क्षेत्र के धनेशपुर गांव में 2 सितंबर को हुए लुत्ती डैम हादसे में सात लोग लापता हो गए थे। पांच दिन की खोजबीन के बाद अब तक छह शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों में खैरवार समाज के एक ही परिवार के पाँच सदस्य शामिल हैं। वहीं, तीन वर्षीय बच्ची का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में सुस्ती और पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराज़गी गहराती गई। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-343 पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए, एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए और हादसे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पुनः आंदोलन किया जाएगा।

लुत्ती डैम हादसे से पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की मौत ने गांव को सदमे में डाल दिया है।

Related Articles

Back to top button