कोरियाछत्तीसगढ़

बैकुंठपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गई जयंती, कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, आयोजन में पहुंचे प्रसिद्ध कवि,देर रात तक स्रोता रहे मौजूद…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में शर्मा हॉस्पिटल के संचालक के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमे देश के प्रसिद्ध कवि शामिल हुए। आपको बता दें कि आज के दिन ही यानी पच्चीस दिसंबर को शर्मा हॉस्पिटल के संचालक का भी जन्म दिन भी है. इसी को देखते हुए शर्मा परिवार के द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

वहीं इस आयोजन को लेकर कोरिया और एमसीबी जिले में राजनीति स्तर पर अलग ही चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों की मानें तो आने वाले 2023 व 2024 चुनाव में डॉक्टर शर्मा चुनाव मैदान में ताल ठोक सकते हैं। गौरतलब है कि शर्मा परिवार का भारतीय जनता पार्टी में शुरू से लगाव रहा है. और समय-समय पर राजनीतिक कार्यक्रमो में अक्सर देखा जाता रहा है. जिसे देखते हुए क्षेत्र के लोगो द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जा रही है

Related Articles

Back to top button