मनेंद्रगढ़ बहरूपिया महोत्सव 2022 का रंगारंग आयोजन सम्पन,अनोखे आयोजन में क्षेत्र के हजारों लोग हुवे शामिल,विधायक गुलाब कमरो के आतिथ्य में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत…

मनेन्द्रगढ़- एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में एक अनोखे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो,मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल,मनेन्द्रगढ़ जनपद अध्यक्ष डॉक्टर विनय शंकर सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आपको बता दें कि मनेन्द्रगढ़ में पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिये वर्ष के अंतिम दिन बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में सत्तर से अधिक कलाकारों ने अलग अलग रूप रखकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों में अपना प्रदर्शन किया। कलाकारों का प्रदर्शन देखने शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र के जनसैलाब शहर के चौक चौराहों मुख्य मार्गो में उमड़ पड़ा ।

इस अनोखे प्रतियोगिता में कलाकारों ने पूरे शहर में घूम कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक मंच द्वारा स्वस्थ समाज निर्माण के लिए यह आयोजन किया गया । सत्ताईस वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। बहुरूपिया प्रतियोगिता में कई कलाकारों ने अलग-अलग वेश भूषा बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कोई भोलेनाथ का रूप धारण किये था तो किसी ने आज की राजनीति का प्रदर्शन किया। किसी ने शोशल मीडिया के साइड इफेक्ट का रोल अदा किया तो किसी ने जंगलों से लकड़ी की कटाई का प्रदर्शन किया। इसके अलावा भी एकल और समूह वर्गो में भाग लेने वाले कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और अलग अलग संदेश दिया। इनके प्रदर्शन के आधार पर अलग अलग जगह पर स्टाल में बैठे निर्णायको द्वारा अंक दिए गये। जिसके बाद विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा एकल द्वितीय और विशेष सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरो ने कलाकारो को सम्मानित किया। इस आयोजन की एक और विशेषता यह है कि इस कार्यक्रम के लिए न ही नगद राशि का सहयोग लिया जाता रहा है और न ही किसी प्रतियोगी को नगद इनाम दिया जाता है। इसमें जो भी इनाम के रूप में प्रतियोगी को जो भी इनाम दिया जाता है वह मनेन्द्रगढ़ व आसपास के व्यापारियों द्वारा दी जाने वाली सामग्री दी गई जो वे अपनी दुकान से देते हैं ।

इस आयोजन की एक और खास बात यह भी रहती है कि आयोजन के लिए ना कोई स्टेज होता है ना कोई नियत जगह बल्कि कलाकारों को शहर के प्रमुख चौक चौराहों में घूम घूम कर अपनी कला का प्रदर्शन करना पड़ता है। जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सम्मानित किया जाता है। आयोजन को देखने शहरी क्षेत्रों के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग यहां पहुचते है ।इस दौरान व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इकतीस दिसम्बर को प्रमुख व्यापारिक नगरी मनेन्द्रगढ़ के सभी चौक चौराहों में लोगों की भारी भीड़ देखते ही बनती है। स्टालों में कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित किया।
इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ देखकर ऐसा लग रहा था मानो यह बहरूपिया प्रतियोगिता ना होकर एक ऐसा महोत्सव है जिसने शहर को पूरे देश में पहचान दी है। लोग पूरे देश मे अलग अलग तरीके से नए साल का स्वागत करते है पर मनेन्द्रगढ़ में अनूठी प्रतियोगिता के माध्यम से इसका स्वागत किया जाता है। इसमे छतीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई जिलों से लोग प्रतियोगिता को देखने यहा पहुचते है। आयोजन में मनेन्द्रगढ़ जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू,अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल,वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता (चिरमिरी ) ,विनोद तिवारी(रायपुर) समाजसेवी कैलाश खेड़िया,प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस प्रशासन,18 वीं बटालियन के जवानों की गरिमामय रही उपस्थिति रही। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक गुलाब कमरो ने सभी क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुवे आयोजन की सफलता के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों की खुले मन से प्रशंसा करते हुवे कहा कि अगले वर्ष के कार्यक्रम के लिए मेरी ओर से संस्था को पांच लाख दी जाएगी।




