छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेंद्रगढ़: श्रीराम हॉस्पिटल एवं आई केयर सेंटर में अत्याधुनिक IOL Master 700 मशीन का उद्घाटन,उन्नत तकनीक होना गर्व की बात-CMHO

एमसीबी । मनेंद्रगढ़ स्थित श्रीराम हॉस्पिटल एवं आई केयर सेंटर में अत्याधुनिक IOL Master 700 मशीन का शुभारंभ किया गया। मशीन का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) डॉ. अविनाश खरे ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. स्वप्निल तिवारी, पूर्व CHMO डॉ. सुरेश तिवारी, हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अंशुल सिंह, MD पैथोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहा सिंह, डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ. आयुष सिंह, डॉ. नमिता निरंजन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.पी. पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल सहित हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


उद्घाटन के पश्चात हॉस्पिटल संचालक डॉ. अंशुल सिंह ने मशीन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि IOL Master 700 आँखों की अत्यंत सटीक जाँच के लिए उपयोग की जाती है। विशेष रूप से मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) ऑपरेशन से पूर्व आँखों की बायोमेट्री जाँच में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मशीन के माध्यम से अधिक सुरक्षित और सटीक परिणाम प्राप्त होते हैं, जिससे मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। मुख्य अतिथि डॉ. अविनाश खरे ने हॉस्पिटल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि मनेंद्रगढ़ जैसे शहर में इस प्रकार की उन्नत तकनीक का उपलब्ध होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों में इलाज के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button