छत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बह गई सड़क, आवागमन प्रभावित..

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर महावीरगंज गांव में आज मंगलवार की सुबह सड़क बह गई. यह सड़क के नीचे से उडो नदी बहती है बगल में एक पूल भी है. बारिश का पानी यहां जमा होने से सड़क बीच से धंस गई और बड़ा गड्ढा निर्मित हो गया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है. वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है.



दो राज्यों को जोड़ती है सड़क

यह सड़क रामानुजगंज को उत्तरप्रदेश से और वाड्रफनगर को झारखंड से जोड़ती है. इस सड़क के बहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दुसरे रास्ते से घूमकर जाना पड़ रहा है. सड़क के किनारे से नदी का पानी बहने के कारण बीच से मिट्टी खिसकने से सड़क धंस गई और बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा निर्मित हो गया लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए रूट को डायवर्ट किया गया है.

पीडब्ल्यूडी के EE संतोष कुमार गुप्ता

वही इस मामले में रामानुजगंज अनुभाग पीडब्ल्यूडी के EE संतोष कुमार गुप्ता से इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने एक सिरे से अपना वर्जन देने से इंकार कर दिया है और उन्होंने कहा कि विभागीय आदेश है जिसके तहत हम किसी भी मीडिया को वर्जन नहीं दे सकते हैं वहीं जिले की समस्याओं के लिए उनके उच्च अधिकारी जो संभाग मुख्यालय और रायपुर में रहते हैं उनका वर्जन लेने को कहते हैं आखिर जिले की समस्या को लेकर जिले के पत्रकार संभाग स्तर और राज्य स्तर के अधिकारियों का वर्जन लेकर खबरें प्रकाशित करेगे।

Related Articles

Back to top button