छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद जवान के परिजनों को शॉल श्रीफल से किया सम्मानित, शहीद जवान की बच्ची को गोद में उठाकर किया दुलार, परिजनों से मिलने पर हुवे भाउक…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS
श्याम बिहारी जायसवाल,स्वास्थ्य मंत्री छः ग:

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रक्षित आरक्षित पुलिस मैदान आमाखेरवा के मैदान में ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात शांति के प्रतीक कपोत और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। गणतंत्र दिवस के 75 वीं वर्षगांठ की अवसर पर पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया व परेड की सलामी दी गयी। परेड टुकड़ियों में भारत रक्षित वाहनी 18 वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड, प्लाटून कमाण्डर फारेस्ट ऑफिसर, एनसीसी सीनियर और जूनियर डिविजन तथा स्काउट गाइड के कैडेट शामिल थे। परेड की सलामी लेने के बाद मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया. एक शहीद जवान के बच्ची को गोद में लेकर  दुलार किया. बच्ची को गोद में उठाने के दौरान मंत्री काफी भाउक हो गये।

Related Articles

Back to top button