छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़
मतदान व मतगणना की तैयारी पूरी, झगराखांड में होगी मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका की मतगणना…

एंकर । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भकरतपुर जिले के 6 निकायों में कल मतदान होना है . इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है . मतदान कराने के सभी सामग्री का वितरण हो चुका है । वहीं मतगणना को लेकर भी पूरी तैयारी कर ली गयी है . सभी निकायों की मतगणना निकाय क्षेत्र में ही होगी . सिर्फ मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका की मतगणना झगराखांड के अम्बेडकर भवन में की जाएगी चिरमिरी नगर निगम में कुल चालीस वार्डो के लिए पचहत्तर मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका के 22 वार्डो के लिए 34 मतदान केंद्र बनाए गए हैं । सभी निकायों में 11 फरवरी को मतदान होगा जिसकी मतगणना 15 फरवरी को होगी ।




