छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें, कई वार्डों में हो सकती है जीत…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़ । मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका चुनाव में टिकट बंटवारे से नाराज भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं . कुछ वार्ड तो ऐसे हैं जहाँ निर्दलीय प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला है । वहीं कई वार्ड के प्रत्याशी जीत के कगार पर हैं . यही कारण है कि चुनाव परिणाम से पहले ही कई वार्डों से जीत मानी जा रही है । 22 वार्डो वाली मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में बात करें तो इस बार कम से कम 5 पार्षद निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत कर आ सकते हैं, इसमें अधिकांश कांग्रेस के बागी कार्यकर्ताओं का नाम है वहीं भाजपा की बात करें तो वार्ड क्रमांक 07 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर कौर कालरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं . इनकी स्थिति भी काफी अच्छी मानी जा रही है . अब देखना होगा कि काउंटिंग के दिन कितने निर्दलीय प्रत्याशी जीत कर आते हैं . मगर इतना जरूर है कि बागियों के चुनाव लड़ने से भाजपा और कि मुश्किलें बढ़ गई गई ।

Related Articles

Back to top button