छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

छात्रा अंकिता को हर संभव होगी मदद, शिक्षा-स्वास्थ्य मेरी पहली प्राथमिकता-रेणुका सिंह…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के जनकपुर में रहने वाली अंकिता रजक को आगे पढ़ाई के लिए क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह ने हर संभव मदद करने की बात कही है. विधायक ने कहा कि एक्जाम से पहले मैंने कहा था कि जो भी विधानसभा की छात्रा अधिक अंक लाकर टॉप में स्थान बनाएगी उसे हम स्कूटी देंगे. हम अपने वादे के मुताबिक पांच सितंबर को विधानसभा भरतपुर-सोनहत की दोनों छात्रा को के साथ शिक्षकों को सम्मानित करेंगे. जिन छात्राओं को स्कूटी की आवश्यकता नहीं होगी उसे नगद राशि दी जाएगी,जिससे उसके पढ़ाई में काम आ सके. इसके अलावा भी हम अंकिता को हर संभव मदद करेंगे. ताकि अंकिता का जो सपना है वह अपना पूरा कर सके।

Related Articles

Back to top button