छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

भाजपा जिला कार्यसमिति की हुई घोषणा, अधिवक्ता आशीष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कई चौकाने वाले नाम शामिल…

मनेंद्रगढ़ -काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार भाजपा एमसीबी जिला कार्यकारणी की घोषणा हो गई . कार्यकारणी में जहाँ अविभाजित कोरिया जिला भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष साथ ही मंडल मनेन्द्रगढ़ में महामंत्री के पद पर संगठन का कार्य कर चुके अधिवक्ता आशीष सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई वहीं कई ऐसे नाम भी सामने आए जिसका भरोसा किसी को नहीं थी । प्रदेश भाजपा संगठन के महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित सूची में युवाओं को महत्व दिया गया है । पेसे से अधिवक्ता व भाजपा संगठन में विभिन्न पदों का निर्वाहन कर चुके आशीष सिंह को बीते कुछ वर्षों में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई थी . इसके बावजूद भाजपा संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका में नजर आते थे . यही कारण है कि नवगठित जिला कार्यकारिणी में उन्हें जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। आशीष सिंह की गिनती शहर के तेज तर्रार युवा नेता में होती है। उनका न केवल राजनीति क्षेत्र में बल्कि शहर के सामाजिक सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में भी उनके नेतृत्व क्षमता से सभी लोग वाकिफ है । आशीष सिंह के जिला उपाध्यक्ष मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष कर कुछ वर्षों में जो कार्यकर्ता उपेक्षित थे उनमें उत्साह देखने मिल रहा है । यही कारण है कि कार्यकारणी के घोषणा के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह के निवास जाकर उनका सम्मान कर बधाई दी । आशीष सिंह की बात करें तो वह विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय के साथ विभिन्न गतिविधियों में फ्रंट से लीड करते हैं वे क्षेत्र में क्रिकेट स्पर्धा आयोजन से जुड़ी प्रेसिडेंट क्लब के अध्यक्ष है, उनके नेतृत्व में डेढ़ दशक से सफलतापूर्वक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही वे जिला अधिवक्ता संघ के सचिव पद के दायित्व का भी वर्तमान में निर्वहन कर रहे हैं। वे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मनेन्द्रगढ़ के सचिव भी है। श्री सिंह ने
अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश व जिला संगठन के प्रति अपना आभार जताते हुए कहा कि उनके लिए कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरी है ,सबको साथ लेकर शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम तक पहुंचे उनका यह प्रयास होगा और पार्टी के कार्यक्रमों से लोगों को जोड़कर सब की सहभागिता सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता होगी जिससे एमसीबी जिला भाजपा संगठन की एक विशेष पहचान स्थापित हो। बहरहाल अधिवक्ता आशीष सिंह के जिला उपाध्यक्ष चयन को भाजपा संगठन का सराहनी निर्णय बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button